Nokia 3210 4G : 25 साल बाद Nokia का आईकॉनिक फोन जल्द आ रहा फिर से वापस, इस बार नया होगा अंदाज और खासियत

 Nokia 3210 4G : 25 साल बाद Nokia का आईकॉनिक फोन जल्द आ रहा फिर से वापस, इस बार नया होगा अंदाज और खासियत

Nokia 3210 4G


क्या आपने साल 1999 के आसपास आने वाले बटन वाले नोकिया फोन इस्तेमाल किए हैं? अगर हां तो ये जानकारी आपका ध्यान अपनी ओर खींचने वाली है। HMD Global ने HMD Pulse launch इवेंट में एक नए नोकिया 4G फोन को टीज किया है। कंपनी ने नोकिया का आईकोनिक फोन Nokia 3210 शोकेस किया है।

Highlights
Nokia 3210 4G : कब तक होगा लॉन्च 
Nokia 3210 4G : कितनी होगी कीमत
Nokia 3210 4G : क्या क्या हैं फीचर्स 
Nokia 3210 4G : कैसा है फर्स्ट लुक


Nokia 3210 New : नोकिया का 25 साल पुराना फोन लौट रहा वापस।


 यह नोकिया का 25 साल पुराना फोन है, जो साल 1999 में लाया गया था। हालांकि, इस बार इस फोन को साल 2024 में लाने के साथ ही कई नई खूबियों के साथ लाया जा रहा है। कंपनी की ओर से यह पहली बार नहीं है जब किसी पुराने फोन को एक नए अंदाज में पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने Mobile World Congress 2017 में Nokia 3310 को एक नए अंदाज में पेश किया था।




Nokia 3210 4G : कब तक होगा लॉन्च 

कंपनी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपकमिंग स्मार्टफोन Nokia 3210 4G लॉन्च का ऐलान किया है। हालांकि अभी कंपनी ने अपकमिंग स्मार्टफोन के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि जल्द Nokia 3210 4G को लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि Nokia 3210  की 25वीं बर्थ एनिवर्सरी पर 18 मार्च को एक पोस्ट शेयर किया गया है।


Nokia 3210 4G : क्या क्या हैं फीचर्स 

नए नोकिया फोन (Nokia 3210 4G) की बात करें तो 25 साल बाद इस फोन में आधुनिक बदलाव किए गए हैं। Nokia 3210 4G  ब्लूटुथ सपोर्ट, रियर कैमरा और एक एलईडी फ्लैश के साथ लंबी बैटरी लाइफ, ब्लूटुथ और 4G कनेक्विटी जैसे तमाम बड़े बदलाव किए गए है। फोन की ब्रांडिंग की बात करें तो इस नए फोन पर नोकिया और एचएमडी दोनों की ब्रांडिंग मिलेगी। फोन को अभी ब्लू कलर ऑप्शन में देखा जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कंपनी Nokia 3210 4G आईकॉनिक फोन को एक से ज्यादा कई आकर्षक कलर ऑप्शन में ला सकती है।

Highlights (Expected)

Support 4G LTE Network

VGA 0.3MP Camera

2.4 inches Display

Unisoc UMS9117 Chipset

Removable 1,500mAh Battery




Nokia 3210 4G : कितनी होगी कीमत

कीमत की बात करें तो इसके बारे में Nokia के तरफ से कोई खुलासा नहीं हुआ है। इंटरनेट पर पब्लिश अलग अलग न्यूज के हिसाब से Nokia 3210 4G की अनुमानित कीमत ₹2999 से लेकर ₹4999 तक हो सकती है।


ये भी पढ़ें
35 मिनट चार्ज करके 130 km चलेगा ये स्कूटर, जाने क्या है खासियत और कितनी है कीमत ? 

अगर आप भी बजट को ध्यान में रखते हुए कार खरीदना चाहते हैं तो ये बिलकुल सही मौका है। महिंद्रा ने लॉन्च किया ये बजट फ्रेंडली कार,,


Nokia 3210 4G : कैसा है फर्स्ट लुक







एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने