पंकज त्रिपाठी के जीजा की एक्सीडेंट में हुई मौत, हॉस्पिटल में एडमिट बहन की हालत नाजुक

 पंकज त्रिपाठी के जीजा की एक्सीडेंट में हुई मौत, हॉस्पिटल में एडमिट बहन की हालत नाजुक



एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया के जाने माने एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सामने आई जानकारी के अनुसार, एक्टर की बहन सरिता तिवारी और जीजा सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस एक्सीडेंट में पंकज त्रिपाठी के जीजा राजेश तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की मौत हो गई। जबकि, बहन अस्पताल में भर्ती हैं।


टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार हादसा झारखंड के धनबाद के निरसा में हुआ है, जो जीटी रोड के पास है। इस एक्सीडेंट में पंकज त्रिपाठी के बहनोई की मौत हो गई, जबकि, बहन धनबाद के SNCU हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हादसा शनिवार की शाम करीब 4 बजे तक हुआ।



राजेश तिवारी और सरिता तिवारी बिहार के गोपालगंज से वेस्ट बंगाल के लिए जा रहे थे। निरसा मार्केट चौक पर पहुंचने से पहले ही उनका एक्सीडेंट हो गया। राजेश और सरिता की गाड़ी दूसरी गाड़ी से भिड़ गई, जिससे एक्सीडेंट में कार डैमेज हो गई।

पंकज त्रिपाठी की बहन आईसीयू में एडमिट हैं  पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को धनबाद मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया। राजेश की हालत ज्यादा नाजुक होने की वजह से मल्टीपल एफर्ट्स के बाद भी वह बच न सके। वहीं सरिता तिवारी आईसीयू में एडमिट हैं।


रेलवे में नौकरी करते थे Pankaj Tripathi के जीजा


बता दें कि राजेश तिवारी चितरंजन रेल में नौकरी करते थे। उनकी ड्यूटी रेलवे के जीएम ऑफिस में थी। लेकिन छुट्टी अपने घर गोपालगंज आए थे। जब वह वहां से वापस आ रहे थे तब ये दुर्घटना हुई। इस हादसे के बाद संभावना जताई गई है कि पंकज त्रिपाठी धनबाद जा सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने